देश

Delhi: दिल्ली की सड़के एक महीने में गड्ढामुक्त, नहीं तो नपेंगे इंजीनियर

दिल्ली सरकार ने एक महीने भर के भीतर गड्डामुक्त सड़कों से निजात दिलाने की बात कही है. साथ ही यदि किसी सड़क के निर्माण में कोई खामी पाई जाती है तो वहां के संबंधित इंजीनियर पर इसकी गाज गिरेगी.

Delhi: दिल्ली की सड़के एक महीने में गड्ढामुक्त, नहीं तो नपेंगे इंजीनियर
मनीष सिसोदिया (Photo Credits-ANI)

नई दिल्ली, 26 फरवरी : दिल्ली सरकार ने एक महीने भर के भीतर गड्डामुक्त सड़कों से निजात दिलाने की बात कही है. साथ ही यदि किसी सड़क के निर्माण में कोई खामी पाई जाती है तो वहां के संबंधित इंजीनियर पर इसकी गाज गिरेगी. दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सड़कें मिल सकें और वे खराब सड़कों को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कर सके इसको लेकर पीडब्ल्यूडी दिल्ली जल्द ही एक ऐप भी लांच भी करेगी. शुक्रवार को इस बाबत पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक समीक्षा बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को आदेश दिए और कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें बेहतर सड़कें भी शामिल हैं.

सिसोदिया ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ही पीडब्ल्यूडी दिल्ली के अंतर्गत आने वाली सभी 1300 किमी की सड़कों की जांच की जाए और जिन स्थानों पर सड़कों में पैचवर्क व मरम्मत की जरुरत है, उसके एक महीने के भीतर पूरा किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की सड़क मरम्मत का काम बिना किसी देरी के बेहतर ढंग से होना चाहिए और यदि कार्य में देरी होती है या कोई खामी पाई जाती है तो संबंधित इंजीनियरों के खिलाफ करवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : बिहारः राज्यपाल ने राज्य विधानमंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित किया

दिल्ली सरकार का कहना है कि दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सके और उनकी शिकायतों पर तुरंत करवाई की जाए इसको लेकर पीडब्ल्यूडी दिल्ली जल्द ही एक मोबाइल एप्लीकेशन भी लांच करेगी. इस एप्लीकेशन के माध्यम से दिल्ली के नागरिक खराब सड़कों को लेकर शिकायत कर पाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).