Holi 2022: मुलायम परिवार ने सैफाई में मनाई होली, अखिलेश-शिवपाल साथ रहे
मुलायम परिवार ने इटावा के सैफाई में आज बड़ी धूम-धाम से होली मनाई. रणवीर सिंह यादव स्मृति सैफई महोत्सव के पंडाल के नीचे सपा का पूरा कुनबा दिखाई दिया. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत पूरे परिवार ने महोत्सव पंडाल में होली खेली