मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम भाजपा के सबसे ज्यादा समय मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नया इतिहास रचा है. वे भाजपा के ऐसे मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन गए है जो बतौर मुख्यमंत्री 15 साल 11 दिन इस पद पर रह चुके हैं.
भोपाल, 18 मार्च : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नया इतिहास रचा है. वे भाजपा के ऐसे मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन गए है जो बतौर मुख्यमंत्री 15 साल 11 दिन इस पद पर रह चुके हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ के डा रमन सिंह का रिकार्ड तोड़ा है जो बतौर मुख्यमंत्री 15 साल 10 दिन इस पद पर रहे.
चौहान ने बतौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 29 नवंबर 2005 को पहली बार कमान संभाली थ्ीा. वे इस पद पर 12 दिसंबर 2018 तक निरंतर रहे. कांग्रेस ने वर्ष 2018 में बढ़त बनाकर चौहान को कुर्सी छोड़ने को मजबूर कर दिया. उसके बाद कांग्रेस में घमासान मचा, 22 विधायकों ने एक साथ इस्तीफा दिया तो कमल नाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई और फिर चैहान 23 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री बन गए. अब वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद पर रहने वाले डा रमन सिंह का रिकार्ड तोड़ते हुए 15 साल 10 दिन से आगे निकल गए है. यह भी पढ़ें : कश्मीर फाइल्स में दिखाई गई कई बातें झूठी, उस वक्त फारूक अब्दुल्ला नहीं थे CM: उमर अब्दुल्ला
मुख्यमंत्री चौहान और रमन सिंह के अलावा देखें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के लगभग 12 साल, राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया और हिमाचल में प्रेम कुमार धूमल 10-10 साल मुख्यमंत्री रहे. वर्तमान में देश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन नेताओं पर गौर करें तो उड़ीसा के नवीन पटनायक, बिहार के नितीष कुमार और नागालैंड के के एन रियो के बाद शिवराज सिंह चौहान का नाम चौथे क्रम पर आता है. मुख्यमंत्री चौहान लगातार चौथी बार मुख्ममंत्री पद पर है. इससे पहले वे सांसद भी रह चुके है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2022 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

