स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स ने 2022 की पहली तिमाही में 2 लाख पेड ग्राहकों के नुकसान की सूचना के बाद अपने स्टॉक में 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है.
इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने मंगलवार को धमकी दी कि अगर फिलिस्तीनी एन्क्लेव से रॉकेट हमले जारी रहे तो गाजा पट्टी के लिए मानवीय सहायता रोक दी जाएगी.
केंद्र सरकार ने देश में बढ़ते कोविड केस को लेकर पांच राज्यों को पत्र लिखा है. पत्र में केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को महामारी के खिलाफ नियमों का पालन करने की सलाह दी है.
पांच दिन की गिरावट की लकीर को तोड़ते हुए, भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों में बुधवार को मुख्य रूप से मूल्य खरीदारी के कारण तेजी आई. पिछले पांच सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई है.
अक्षय ऊर्जा के साथ अयोध्या को अब 'जलवायु स्मार्ट सिटी' के रूप में भी विकसित किया जाएगा. उत्तर प्रदेश शहरी विकास विभाग कुछ ही हफ्तों में वैदिक थीम पर आधारित ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर काम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
उत्तर प्रदेश सरकार मिशन वात्सल्य के तहत प्रदेश के बच्चों की देखरेख, संरक्षण और उनके पुनर्वासन पर तेजी से काम कर रही है. महिला कल्याण बाल विकास विभाग की ओर से आने वाले 100 दिनों की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब 220 नगरों को भी स्मार्ट बनाने का लक्ष्य रखा है. प्रदेश सरकार इन छोटे नगरों को पांच वर्षों में चरणवार स्मार्ट बनाएगी.
पीजीआई थाना क्षेत्र के रेवतापुर इलाके में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता की बेरहमी से पिटाई की गई. इलाज के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश में पत्नी की हत्या के दोषी एक कैदी ने 4 अन्य कैदियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दे दिए हैं. अमर सिंह नाम का व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में अपने बैरक के अंदर लटका पाया गया.
उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो अंतर्राष्ट्रीय गो-तस्करों को असम के कोकराझार जिले में एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है. पुलिस ने कहा कि आरोपी कथित तौर पर तस्करों को मुक्त करने की कोशिश कर रहे थे, जो उनके लिए धन का स्रोत थे.
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद अब दिल्ली में भी हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में दंगा आरोपियों के स्वामित्व वाले अवैध निर्माणों को गिराने के लिए बुलडोजर तैनात किए जा सकते हैं. उत्तरी दिल्ली नगर निगम (नॉर्थ एमसीडी) बुधवार को इलाके में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चला सकता है.
अमेरिका में ओमिक्रॉन वेरिएंट के बीए.2 सबवेरिएंट के लगभग तीन चौथाई मामले सामने आए हैं. ये आंकड़े यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने साझा किए हैं.
संकटग्रस्त द्वीप राष्ट्र में रातोंरात ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ मध्य श्रीलंका में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए. सरकार के स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (सीपीसी) द्वारा सोमवार मध्यरात्रि से ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि किए जाने के बाद मंगलवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए.
काबुल (Kabul) के दश्त-ए-बारची इलाके में शिया-हजारा समुदाय की बस्ती के पड़ोस में स्थित एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर तीन आत्मघाती बम विस्फोटों में 25 बच्चों सहित 30 से अधिक लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए.
दिल्ली (Delhi) के जहांगीरपुरी इलाके (Jahangirpuri Violence) में शनिवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि जिन आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है,
दिल्ली में जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक अंसार शेख पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के प्रमुख औद्योगिक शहर हल्दिया में एक आलीशान हवेली का मालिक है और वहां उसकी एक परोपकारी व्यक्ति (जनहितैषी या समाजसेवी) की छवि है.
दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के रोहिणी में एक आश्रम की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई. ये आश्रम एक बाबा चलाता है, जो कथित तौर पर कई लड़कियों को जानवरों जैसी बदतर स्थिति में वहां रखे हुए है. कार्यवाहक चीफ जस्टिस विपिन सांघी और न्यायमूर्ति नवीन चावला की खंडपीठ ने संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
पॉपुलर टीवी एक्टर जय भानुशाली का डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से पुराना नाता रहा है. वह 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स' में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं.
केंद्र सरकार ने कोविड-19 से लड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए शुरू की गई बीमा योजना को 19 अप्रैल से 180 दिनों की और अवधि के लिए बढ़ा दिया है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की.
एक विचित्र घटनाक्रम में, दुल्हन ने वरमाला के दौरान सबके सामने एक नहीं, बल्कि दो बार दूल्हे को थप्पड़ मारा, जिससे वहां पर मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए.