दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन, जो 10 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार हैं, यूरोपीय बाजार में 1,080 यूरो (लगभग 1,103 डॉलर) से शुरू हो सकते हैं.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों, यानी 27 जुलाई तक तमिलनाडु में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है.
आज मतलबी इस दुनिया में जब अधिकांश लोग अपने परिवार से भी मुंह मोड़ लेते हैं, ऐसे में बेजुबानों के लिए कुछ करने के लिए सोचने की बात ही बेमानी लगती है. लेकिन, बिहार की राजधानी में एक युवक ने इस मतलबी दुनिया में भी बेजुबानों के दुख दर्द को समझा और आज वह इन बेजुबान खासकर कुत्तों के लिए मसीहा बन गया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के कोरोनोवायरस के एक अत्यधिक संक्रामक सब वेरिएंट बीए.5 से संक्रमित होने का संदेह है. यह बयान उनके डॉक्टर ने दिया है. बाइडेन की सेहत में सुधार देखा जा रहा है.
भारत में रविवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 20,279 नए मामले दर्ज किए गए. यह आंकड़े शनिवार को सामने आए 21,411 से मामूली गिरावट पर है.
राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है. 34 साल के एक शख्स को मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है. व्यक्ति का कोई यात्रा इतिहास नहीं है.
इरादे नेक हों और लक्ष्य तय हो, तो सफलता का रास्ता आसान हो जाता है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ की रहने वाली प्रीति टोप्पो ने. उन्होंने अपने आसपास की 73 महिलाओं को जोड़कर स्व सहायता समूह बनाया और गोबर से वर्मी कंपोस्ट का कारोबार शुरू किया.
मॉनसून सत्र का पहला सप्ताह बीत गया. एक तरफ जहां विपक्ष जीएसटी और महंगाई के मुद्दे पर अपने विरोध करती रही, जबकि दूसरी तरफ सरकार विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने वाले मुद्दे पर नरम होने के मूड में नजर नहीं आई है.
पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक महिला की हत्या के एक दिन बाद शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों की पहचान 55 वर्षीय आबिद हुसैन और 25 वर्षीय उसके दोस्त जाहिद के रूप में हुई है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पर्यटन विभाग को बुंदेलखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक किलों को पर्यटन के आकर्षण के केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है, ताकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके.
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रामपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस ने कहा, "कुलगाम के रामपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल अपना काम कर रहे हैं."
बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद यहां 15 वर्षीय लड़के का रस्सी से लटका शव मिला. दसवीं कक्षा की परीक्षा में फेल होने के बाद लड़के ने अपने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया था.
मेघालय के तुरा में भाजपा के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन. मारक द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे एक 'वेश्यालय' से पांच बच्चों को बचा लिया गया है और 73 लोगों को हिरासत में लिया गया है. भाजपा नेता ने आरोपों से इनकार किया है और मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है.
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने कहा कि उनकी पार्टी ने पिछले महीने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को देवेंद्र फडणवीस की जगह मुख्यमंत्री बनाने का फैसला भारी मन से किया था.
क चौंकाने वाली लेकिन शर्मनाक घटना में, उड़िया अभिनेता बाबूसन मोहंती, उनकी पत्नी और सह-अभिनेता प्रकृति मिश्रा के बीच शनिवार की सुबह भुवनेश्वर की व्यस्त सड़क पर एक लड़ाई हो गई और वीडियो अब वायरल हो गया है. मामला यहां के खारवेल नगर थाने तक भी पहुंच गया है.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शविवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राज्य की नयी पर्यटन नीति लांच की. उन्होंने देश भर के निवेशकों से राज्य में पर्यटन विकास की योजनाओं में निवेश की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार उन्हें सभी तरह की सुविधाएं, सुरक्षा और आकर्षक अवसर प्रदान करेगी.
गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के अध्यक्ष अमित पाटकर ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार विधानसभा सत्र के दौरान बैकफुट पर दिखी और एकजुट विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने में विफल रही
राष्ट्रीय राजधानी में मानव तस्करों के एक गिरोह द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भंडाफोड़ किया है और 10 विदेशी महिलाओं को उनके चंगुल से छुड़ाया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी
जमशेदपुर पुलिस लाइन फ्लैट में लेडी कांस्टेबल सविता मुर्मू सहित उनकी मां और बेटी की हत्या एसएसपी ऑफिस में पोस्टेड ड्राइवर रामचंद्र ने की थी. सविता के साथ उसके प्रेम संबंध थे और हाल के कुछ महीनों से सुंदर टुडू नामक एक दूसरे युवक से उसकी नजदीकी बढ़ने से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया
उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2022-23 के बिजली के नए टैरिफ की घोषणा कर दी है. इस वर्ष के लिए बिजली दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है. वहीं आयोग ने अधिकतम स्लैब सीमा को कम किया है. हालांकि, सात रुपये प्रति यूनिट की दर को समाप्त किया गया है.