देश

Heavy Rain Update: तमिलनाडु में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों, यानी 27 जुलाई तक तमिलनाडु में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है.

Heavy Rain Update: तमिलनाडु में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश के आसार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

चेन्नई, 24 जुलाई : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों, यानी 27 जुलाई तक तमिलनाडु में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग के अनुसार, नीलगिरि, कोयंबटूर, तिरुपुर, थेनी, डिंडीगुल, इरोड, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुप्पटूर, सेलम, कल्लाकुरिची, करूर, नमक्कल, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलुर, मदुरै, शिवगंगा, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली जिले में भारी बारिश की संभावना है.

चेन्नई और आसपास के इलाकों में रविवार को बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी चेतावनी दी है. यह भी पढ़ें : Rajasthan: राजस्‍थान में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन घायल

चूंकि बरसाती नालों का काम अभी भी जारी है, ऐसे में राज्य के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की समस्या लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकती है. पिछले साल, तमिलनाडु में इसी अवधि की तुलना में इस मानसून सीजन में 65 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. वहीं चेन्नई में 79 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).