Sex Racket Busted: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 10 विदेशी महिलाओं को छुड़ाया
राष्ट्रीय राजधानी में मानव तस्करों के एक गिरोह द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भंडाफोड़ किया है और 10 विदेशी महिलाओं को उनके चंगुल से छुड़ाया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी
Sex Racket Busted: राष्ट्रीय राजधानी में मानव तस्करों के एक गिरोह द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भंडाफोड़ किया है और 10 विदेशी महिलाओं को उनके चंगुल से छुड़ाया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने रैकेट में शामिल पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है और उनकी पहचान मोहम्मद अरूप (31), चंदे साहिनी उर्फ राजू (30), अली शेर तिलदादेव (48) और तुर्कमेन नागरिक अजीजा जुमायेवा और मेरेदोब अहमद के रूप में हुई है.
पुलिस उपायुक्त, अपराध शाखा, विचित्र वीर सिंह ने कहा कि आरोपी लोग विदेशी महिलाओं को सेक्स वर्कर के काम करने के लिए लुभाते थे और उन्हें उज्बेकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों से भारत लाकर वेश्यावृत्ति में शामिल करते थे. उन्होंने कहा, "गुप्त सूचना मिलने पर एक पुलिस कांस्टेबल को फर्जी ग्राहक के तौर पर भेजा गया और एक अन्य कर्मी बाहर तैनात किया गया और वास्तविक पहचान छिपाकर एजेंटों से संपर्क किया गया. यह भी पढ़े: Sex Racket Busted in Delhi: ग्रेटर नोएडा में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, 12 महिला और 11 पुरुष गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि तय रकम पर सौदा तय होने पर फर्जी ग्राहक को मालवीय नगर के एक पते पर भेजा गया, जहां एजेंट अरूप और साहनी ने 10 विदेशी महिलाओं को पेड सेक्स के लिए चुना. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों एजेंटों को मौके से दबोच लिया. अधिकारी ने कहा, "सभी विदेशियों को भारत में रहने के लिए अपना वैध वीजा और पासपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया, लेकिन वे कोई भी पेश करने में सफल नहीं रहे."
लगातार पूछताछ करने पर पता चला कि जुमायेवा और उसका पति मेरेदोब अहमद इस रैकेट के सरगना हैं। एक अन्य आरोपी अली शेर विदेशी महिला को भारत में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था और यहां आने के बाद उसने उन्हें दंपत्ति को सौंप दिया. अधिकारी के मुताबिक उक्त परिसर को जुमायेवा के एक एजेंट ने किराए पर लिया था और अभी भी फरार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

