देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रामपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस ने कहा, "कुलगाम के रामपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल अपना काम कर रहे हैं."

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू
सेना के जवान (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 24 जुलाई : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रामपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस ने कहा, "कुलगाम के रामपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल अपना काम कर रहे हैं." पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई.

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी. पिछले कुछ महीनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सिलसिलेवार मुठभेड़ें चलती रही हैं. यह भी पढ़ें : गुजरात में शेर के हमले में खेतिहर मजदूर की मौत

कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया कर दिया गया है. अधिकांश ऑपरेशन पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर किए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).