National Herald Case: सोनिया गांधी से ED आज दूसरी बार फिर करेगी पूछताछ, कांग्रेस ‘सत्याग्रह’ कर जताएगी विरोध
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से मंगलवार को ईडी दोबारा पूछताछ करेगी, पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस फिर सत्याग्रह कर अपना विरोध दर्ज कराएगी. इसको लेकर कांग्रेस महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और सांसदों की बैठक सोमवार शाम पार्टी मुख्यालय में बुलाई गई और तय किया गया कि, कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से लेकर संसद के अंदर तक शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह करेगी.