देश

Gurugram Rape Case: ताइवान की महिला से रेप के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक 53 वर्षीय ताइवानी महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान रविंदर विश्वकर्मा (29) के रूप में हुई है, जो एक निजी क्लिनिक में काम करता है

Gurugram Rape Case: ताइवान की महिला से रेप के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

Gurugram Rape Case: गुरुग्राम में एक 53 वर्षीय ताइवानी महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान रविंदर विश्वकर्मा (29) के रूप में हुई है, जो एक निजी क्लिनिक में काम करता है. पुलिस के मुताबिक दोनों की मुलाकात करीब छह महीने पहले हुई थी. पुलिस ने कहा कि एक एनजीओ के लिए काम करने वाली महिला 2017 से सेक्टर 52 में एक पे-गेस्ट फैसिलिटी में रह रही थी, जबकि आरोपी पास में ही रहता था.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह फरवरी में विश्वकर्मा से मिली थी, जिसके बाद दोनों ने आपस में बात करना शुरू कर दिया.एक दिन, शख्स ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया. महिला ने आरोप लगाया कि बाद में विश्वकर्मा ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसका यौन शोषण किया और उससे शादी करने से इनकार कर दिया. यह भी पढ़े: मुंबई: विदेशी महिला को अमिताभ का बंगला दिखाने का ऑफर देकर बनाया हवस का शिकार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है. सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2022 11:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).