देश

मुंबई: विदेशी महिला को अमिताभ का बंगला दिखाने का ऑफर देकर बनाया हवस का शिकार

पीड़ित महिला ने इटैलियन एंबेसी में घटना की जानकारी दी, जिसके बाद लोकल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

मुंबई: विदेशी महिला को अमिताभ का बंगला दिखाने का ऑफर देकर बनाया हवस का शिकार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई: मुंबई के जुहू में एक 37 साल की इटैलियन महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोपी टूर गाइड है और उसने कैब में महिला के साथ रेप किया. सीनियर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह घटना 14 जून की है लेकिन पीड़ित ने शुक्रवार को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है.पीड़ित महिला मुंबई घूमने के लिए एक बस पर सवार हुई थी, यहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई जिसके बाद पीड़ित महिला ने उसे अपना टूर गाइड बना लिया. शाम को 7 बजे जुहू में जब टूर खत्म हुआ तो आरोपी ने पीड़ित महिला को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का बंगला दिखाने का ऑफर दिया और इसके बाद कोलाबा में उसके होटल में छोड़ने का वादा किया.

महिला के राजी होने पर आरोपी ने कैब बुक की और शराब खरीदने के लिए रास्ते में गाड़ी रोकी. आरोपी ने महिला को जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की और उसके साथ रेप किया. पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने इटैलियन एंबेसी में घटना की जानकारी दी, जिसके बाद लोकल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

पीड़िता की शिकायत पर कोलाबा पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज की गई और उसे जुहू पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में रेप का केस दर्ज किया है घटना के बाद से ही आरोपी फरार है. बहरहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2018 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).