Angelina Jolie: अभिनेत्री एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की लड़ाई ने लिया नया रुप
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के बच्चे 2016 में एक निजी जेट पर दंपति के बीच कथित लड़ाई को देखकर हैरान हो गए थे. इस बात का दावा एफबीआई फाइलों ने किया है. कई समाचार आउटलेट्स द्वारा देखे गए दस्तावेजों के अनुसार, स्टार एंजेलिना जोली ने दावा किया कि, ब्रैड पिट और उनके बीच जब लड़ाई हो रही थी तब ब्रैड पिट ने बच्चों पर चिल्लाया था. यह बात उस वक्त की है जब पिट ने 14 सितंबर 2016 को फ्रांस से वापस लॉस एंजिलिस के लिए नशे की हालत में उड़ान भरी थी.