UP: गाजियाबाद का अजीबो गरीब मामला- हाईस्कूल के छात्र ने पढ़ाई से बचाने के लिए कर दी दोस्त की हत्या
16 साल के हाईस्कूल के छात्र ने आठवीं में पढ़ने वाले अपने दोस्त नीरज कुमार (13 साल) की जान ले ली. आरोपी छात्र ने नीरज की जान महज इसलिए ले ली, क्योंकि उसे स्कूल न जाना पड़े.
गाजियाबाद, 23 अगस्त : 16 साल के हाईस्कूल के छात्र ने आठवीं में पढ़ने वाले अपने दोस्त नीरज कुमार (13 साल) की जान ले ली. आरोपी छात्र ने नीरज की जान महज इसलिए ले ली, क्योंकि उसे स्कूल न जाना पड़े. सोमवार शाम नीरज की गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी छात्र खुद गार्डन एनक्लेव पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस वालों से कहा कि उसे जेल भेज दे, क्योंकि वह पढ़ना नहीं चाहता.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र ने बताया कि बात करते करते अचानक उसUP: गाजियाबाद का अजीबो गरीब मामला- हाईस्कूल के छात्र ने पढ़ाई से बचाने के लिए कर दी दोस्त की हत्याने नीरज का गला दबाना शुरू किया और कांच की बोतल से गला काटने की कोशिश की. इसके बाद उसे हिला-डुला कर देखा कि कहीं वह जिंदा तो नहीं है.मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के ननकगढ़ी गांव का है. नीरज और आरोपी का घर पड़ोस में है, दोनों साथ खेलने जाते थे. पुलिस के मुताबिक, आरोपी को स्कूल जाना अच्छा नहीं लगता था. यह भी पढ़ें : हाथ में रिवॉल्वर लेकर बच्चों को पढ़ाता नजर आया स्कूल हेडमास्टर, वीडियो आया सामने
लेकिन फिर भी परिवार के लोग दबाव बनाकर उसे स्कूल भेजा करते थे. वह पढ़ाई में कमजोर था. उसे बहुत कम अंक आते थे. वह महीने में 10 दिन से ज्यादा छुट्टी लेता था. उसने सोचा कि अगर वह जेल चला जाए, तो पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी. उसके बाद वह जेल जाने का तरीका सोचने लगा. उसे किसी से पता चला कि हत्या करने के बाद जेल में लंबे समय तक रहना होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2022 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

