Delhi Excise Policy Scam: केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा ऐक्शन, तत्कालीन एक्साइज कमिश्नर समेत 2 बड़े अधिकारी सस्पेंड
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के पूर्व आबकारी कमिश्नर अरवा गोपी कृष्ण और पूर्व डिप्टी कमिश्नर आनंद तिवारी को निलंबित कर दिया है. दिल्ली में आबकारी नीति लागू करने को लेकर हुई चूक के मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल ने दोनों अधिकारियों सहित 11 लोगों को निलंबित करने की सिफारिश की थी
Delhi Excise Policy Scam: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के पूर्व आबकारी कमिश्नर अरवा गोपी कृष्ण और पूर्व डिप्टी कमिश्नर आनंद तिवारी को निलंबित कर दिया है. दिल्ली में आबकारी नीति लागू करने को लेकर हुई चूक के मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल ने दोनों अधिकारियों सहित 11 लोगों को निलंबित करने की सिफारिश की थी. ग्रह मंत्रालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईएएस अधिकारी और दिल्ली के पूर्व आबकारी कमिश्नर अरवा गोपी कृष्ण और पूर्व डिप्टी कमिश्नर आनंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इन दोनों के अधिकारियों के अलावा आबकारी नीति से जुड़े 11 लोगों पर कार्रवाई की सिफारिश केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास भेजी थी. दोनों अधिकरियों के निलंबन की जानकारी ग्रह मंत्रालय की तरफ से दिल्ली के मुख्य सचिव को दे दी गई है. दोनों अधिकारियों पर आबकारी नीति 2021-22 में भारी लापरवाही बरतने का आरोप था. इसके बाद विजिलेंस विभाग ने उपराज्यपाल के आदेश पर इस मामले में अपनी रिपोर्ट तैयार की थी. यह भी पढ़े: Delhi Excise Policy Scam: सीएम केजरीवाल शराब नीति ‘घोटाले’ के ‘सरगना’, हथकड़ी उनके करीब आ रही: BJP
वहीं इसी मामले में शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई ने छापा भी मारा था. आबकारी नीति में धांधली को लेकर मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने अपनी एफआईआर में आरोपी नंबर एक बनाया है. गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति पिछले साल नवंबर में लागू की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2022 12:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

