COVID-19 Update: भारत में कोरोना के 7,231 नए मामले दर्ज
भारत में बुधवार को पिछले 24 घंटों में 7,231 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि मंगलवार को यह संख्या 5,439 थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. इस बीच, सक्रिय केसलोड घटकर 64,667 हो गया है, जो कुल पॉजिटिव मामलों का 0.15 प्रतिशत है.