देश

UP: होटल में ‘थूक’ लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

यूपी के बिजनौर में एक शख्स का होटल में रोटी बनाने के दौरान थूकने का वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो 2 मिनट का है. जिसमें एक शख्स अफजलगढ़ क्षेत्र में कासमपुर गढ़ी बस स्टैंड के पास मुरादाबादी चिकन बिरयानी के नाम के होटल पर रोटी पर थूकता हुआ कैमरे में कैद हो गया.

UP: होटल में ‘थूक’ लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

यूपी के बिजनौर में एक शख्स का होटल में रोटी बनाने के दौरान थूकने का वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो 2 मिनट का है. जिसमें एक शख्स अफजलगढ़ क्षेत्र में कासमपुर गढ़ी बस स्टैंड के पास मुरादाबादी चिकन बिरयानी के नाम के होटल पर रोटी पर थूकता हुआ कैमरे में कैद हो गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर होने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

बिजनौर के अफजलगढ़ थाना प्रभारी मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान आया है, जांच कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़े: दिल्ली के ढाबे में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

बता दें कि यूपी में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल होने का यह पहला मामला नहीं है. बल्कि इसके पहले बीते वर्ष दिसंबर में कंकरखेड़ा के नंगलाताशी में एक सगाई समारोह में तंदूर में रोटी बनाने के दौरान थूकने का मामला सामने आया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).