देश

MP Shocker: खंडवा में झारखंड के दुमका जैसी घटना, सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती को मारी चाकू

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में झारखंड के दुमका जैसी घटना सामने आई है, जहां एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती के गले में चाकू मार दिया

MP Shocker: खंडवा में झारखंड के दुमका जैसी घटना, सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती को मारी चाकू
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

MP Shocker: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में झारखंड के दुमका जैसी घटना सामने आई है, जहां एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती के गले में चाकू मार दिया. आरोपी का तालाब में शव मिला है, आशंका है कि उसके बाद खुद तालाब में कूदकर आत्महत्या की होगी। युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत गंभीर है. यह भी पढ़े: Jharkhand Shocker: झारखंड पुलिस ने दुमका हत्याकांड के दूसरे आरोपी नईम उर्फ छोटू खान को किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरदा का है। यहां के बबलू नामक युवक को गांव की ही 18 साल की एक युवती से एकतरफा प्यार था। युवती जब अपनी बहन के साथ घर में अकेली थी तभी बबलू दीवार फांद कर उसके घर में पहुंचा और अपनी मोहब्बत का इजहार करते हुए पहुंचा और शादी का प्रस्ताव किया.जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी बबलू ने चाकू से उसके गले पर प्रहार कर दिया.

पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर आरोपी का तालाब में शव मिला है, आशंका है कि आरोपी ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली है, जहां से पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है.

घायल युवती के परिजनों का कहना है कि आरोपी बबलू नशे का आदी है और वह गांव में उत्पात भी करता रहता है, कुछ दिन पहले युवती के पिता और बबलू के बीच विवाद हुआ था, बाद में उसे गांव के लोगों की ओर से समझा दिया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).