यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 16 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सबसे महत्वपूर्ण तबादला नवनीत सहगल का है, जिन्हें सूचना, खादी और एमएसएमई विभागों से हटा दिया गया है और अब उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल के रूप में तैनात किया गया है.