देश

UP Gangrape Case: प्रतापगढ़ में महिला से गैंगरेप, 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक 70 वर्षीय व्यक्ति और चार अन्य के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस महानिरीक्षक (प्रयागराज रेंज) राकेश सिंह ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं

UP Gangrape Case: प्रतापगढ़ में महिला से गैंगरेप, 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

UP Gangrape Case: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक 70 वर्षीय व्यक्ति और चार अन्य के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस महानिरीक्षक (प्रयागराज रेंज) राकेश सिंह ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। आईजी ने एसपी (प्रतापगढ़) को घटना की विस्तृत जांच करने को कहा है. पुलिस ने दावा किया कि पीड़िता के पिता ने 70 वर्षीय व्यक्ति समेत पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 328, 376 डी और 506 और धारा 3 और 4 के तहत कुंडा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है.

पॉक्सो एक्ट के तहत, आरोपियों पर नाबालिग लड़की को करीब 15 दिनों तक बंदी बनाकर रखने और अलग-अलग जगहों पर उसके साथ बार-बार रेप करने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि कुंडा निवासी एक युवक उनकी बेटी के साथ एक स्थानीय कोचिंग सेंटर में पढ़ता है. वह 11 जुलाई की शाम को उसे बाहर ले गया और नशीला पदार्थ मिला कर उसे चाय पिलाई। पिता ने आरोप लगाया कि जब उनकी बेटी बेहोश हो गई, तो उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. यह भी पढ़े: UP Rape Case: बुलंदशहर में 12 साल की बच्ची के साथ रेप, DCW अध्यक्ष ने सीएम योगी को पत्र लिख जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की

उन्होंने दावा किया कि न केवल युवक बल्कि उसके भाई और बुजुर्ग समेत तीन अन्य लोगों ने उनकी बेटी के साथ अलग-अलग स्थानों पर बार-बार बलात्कार किया और फिर 26 जुलाई को उसे छोड़ दिया. पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें धमकी दी, कि अगर पुलिस को मामले की सूचना दी तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे.

उन्होंने स्थानीय पुलिस पर आरोपियों के इशारे पर उनके खिलाफ बकरी चोरी का फर्जी मामला दर्ज करने का भी आरोप लगाया. आईजी राकेश सिंह ने कहा, एसपी (प्रतापगढ़) को घटना की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).