Khelo India Water Sports Festival 2025: श्रीनगर में खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 की शुरुआत
डल झील की शान, खेल से बढ़े पहचान' थीम के तहत गुरुवार से खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 (Khelo India Water Sports Festival 2025) की शुरुआत हो चुकी है. तीन दिवसीय फेस्टिवल 21-23 अगस्त के बीच चलेगा, जिसमें रोइंग, वाटर स्कीइंग, शिकारा रेस, ड्रैगन बोट रेस, कैनोइंग और कयाकिंग में ओपन-एज प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी.