Firing at Elvish Yadav House: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर फरीदाबाद से गिरफ्तार
यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह वही शूटर है, जिसने एल्विश के घर के बाहर फायरिंग की थी. शूटर की पहचान फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी के रहने वाले इशांत उर्फ इशू गांधी के रूप में हुई है.
फरीदाबाद, 22 अगस्त : यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) के घर पर फायरिंग मामले में हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह वही शूटर है, जिसने एल्विश के घर के बाहर फायरिंग की थी. शूटर की पहचान फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी के रहने वाले इशांत उर्फ इशू गांधी के रूप में हुई है.
जानकारी सामने आई है कि शुक्रवार सुबह फरीदाबाद (Faridabad) की क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने आरोपी को फरीदपुर गांव के पास घेरा था. इस दौरान, उसने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर ऑटोमेटिक पिस्टल (Automatic Pistol) से 6 से अधिक बार फायर किए. पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ हुई, जिसमें एक गोली आरोपी इशू गांधी के पैर में जाकर लगी. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल इशू गांधी को गिरफ्तार कर लिया. पैर में गोली लगी होने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया. यह भी पढ़ें : Jhansi Shocker: ‘सिर को धड़ से अलग किया, फिर शरीर को 7 टुकड़ों में काट डाला’: शादी के लिए फोर्स करने पर विधवा महिला की बेरहमी से हत्या
बता दें कि 17 अगस्त की सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 56 में एल्विश यादव के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी. बताया जाता है कि एल्विश यादव के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में तीन शूटर शामिल थे, जिनमें से एक इशू गांधी भी था. 'भाऊ गैंग' ने इस हमले की जिम्मेदारी ली. गैंग के दो बदमाशों नीरज फरीदपुरिया और भाऊ रिटोलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला, जिसमें लिखा, "एल्विश यादव के घर पर जो गोली चली, वह उन्होंने चलवाई है."
'भाऊ गैंग' (Bhau Gang) हरियाणा और पंजाब में फिरौती, धमकी, वसूली और हत्या जैसे मामलों के लिए जाना जाता है. नीरज फरीदपुरिया इस गैंग का मुख्य सदस्य है. वह हरियाणा के पलवल का रहने वाला है. उस पर हत्या, जबरन वसूली और धमकी देने जैसे कई संगीन केस दर्ज हैं. नीरज पहले जेल में था और उसे 2015 में उम्रकैद की सजा भी हुई थी, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह विदेश भाग गया. अब वह वहीं से अपना नेटवर्क चला रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2025 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

