देश

Jhansi Shocker: 'सिर को धड़ से अलग किया, फिर शरीर को 7 टुकड़ों में काट डाला': शादी के लिए फोर्स करने पर विधवा महिला की बेरहमी से हत्या

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के किशोरपुरा गांव में एक वीभत्स हत्याकांड ने इलाके को हिलाकर रख दिया है. पुलिस को एक महिला का शव सात टुकड़ों में काटकर, एक बोरे में भरकर कुएं में फेंका हुआ मिला.

Jhansi Shocker: 'सिर को धड़ से अलग किया, फिर शरीर को 7 टुकड़ों में काट डाला': शादी के लिए फोर्स करने पर विधवा महिला की बेरहमी से हत्या

Jhansi Widow Woman Murder: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के किशोरपुरा गांव (Kishorpura Village) में एक वीभत्स हत्याकांड ने इलाके को हिलाकर रख दिया है. पुलिस को एक महिला का शव सात टुकड़ों में काटकर (Woman Body Cut into Seven Pieces), एक बोरे में भरकर कुएं में फेंका हुआ मिला. मृतका की पहचान एमपी के टीकमगढ़ (Tikamgarh News) की विधवा रचना यादव के रूप में हुई है. पुलिस जांच के अनुसार, रचना की हत्या उसके प्रेमी और पूर्व ग्राम प्रधान संजय पटेल ने की थी. इस मामले में संजय के साथ उसका भतीजा संदीप पटेल और उसका दोस्त प्रदीप अहिरवार भी शामिल बताया जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि रचना बार-बार शादी की मांग (Love Marriage) कर रही थी, जिससे गुस्साए संजय ने उसकी गला दबाकर हत्या (Jhansi Murder) कर दी. इसके बाद तीनों ने मिलकर सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े करके कुएं में फेंक दिए.

ये भी पढें: Jhansi: विशालकाय अजगर ने बकरी को निगला, ग्रामीणों ने पीट पीटकर ली जान, झांसी जिले का वीडियो आया सामने; VIDEO

झांसी में विधवा महिला की हत्या

कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा?

यह मामला तब सामने आया जब 13 अगस्त को एक किसान को कुएं में दुर्गंध आई और उसने एक बोरा तैरता हुआ देखा. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव के टुकड़े बरामद किए. जांच के दौरान, लखेरी नदी (Lakheri River) से मृतका का सिर भी बरामद हुआ.

पुलिस ने दो आरोपियों संजय और संदीप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी प्रदीप अहिरवार अभी भी फरार है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है.

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

इस घटना से न केवल झांसी, बल्कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. स्थानीय लोग पुलिस (Jhansi Police) से फरार आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और हर संभव सबूत जुटाने में लगी हुई है.

इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू व निजी रिश्तों में उत्पन्न खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2025 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).