World Team TT Finals: चीन से 0-3 की हार के बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम बाहर
भारत के शीर्ष क्रम के खिलाड़ी साथियान ज्ञानशेखरन ने दूसरे मैच में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी मा लांग के खिलाफ लय वापस की कोशिश की. हालांकि, शुरूआती गेम को करीब से हारने के बाद, वह लय में नहीं आ सके और 0-3 (12-14, 5-11, 0-11) से हार गए.