प्रधानमंत्री मोदी ने जापान फोरम में देश की राजनीतिक-आर्थिक स्थिरता पर दिया जोर, कहा -दुनिया की निगाहें भारत पर टिकीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण आर्थिक मंच की बैठक में देश की राजनीतिक-आर्थिक स्थिरता और तेज विकास का हवाला देते हुए मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ग्रीन एनर्जी और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में जापान के साथ साझेदारी की वकालत की इंडिया-जापान इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया न केवल भारत पर नजर रख रही है, बल्कि देश पर भरोसा भी कर रही है, क्योंकि भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है.