Mumbai: मुंबई के गोरेगांव में पति के अफेयर से तंग आकर 28 साल की महिला ने की आत्महत्या, SRPF में कॉन्स्टेबल पति गिरफ्तार
मुंबई के गोरेगांव इलाके में 28 साल की सारीका अमोल राउत ने पति के उत्पीड़न से तंग आकर अपने घर में आत्महत्या कर ली. यह घटना गोरेगांव के एसआरपीएफ कैंप में हुई, जहां सारीका अपने परिवार के साथ रहती थी. पुलिस ने इस मामले में सारीका के पति, अमोल राउत (34), जो स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (एसआरपीएफ) में कॉन्स्टेबल हैं, उसे नासिक से गिरफ्तार किया है.