Rajasthan: जोधपुर की 'लंगड़ी एक्सप्रेस' में पहुंची उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, पारंपरिक खेलों को बताया प्रेरणास्पद
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी शनिवार को जोधपुर में आयोजित 'लंगड़ी एक्सप्रेस' कार्यक्रम में पहुंची. अनूठे आयोजन में उन्होंने पारंपरिक खेल 'लंगड़ी' खेला और इसे समाज को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायक प्रयास बताया. रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर के संस्कार ग्रुप ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया था.
जोधपुर, 30 अगस्त : राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी शनिवार को जोधपुर में आयोजित 'लंगड़ी एक्सप्रेस' कार्यक्रम में पहुंची. अनूठे आयोजन में उन्होंने पारंपरिक खेल 'लंगड़ी' खेला और इसे समाज को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायक प्रयास बताया. रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर के संस्कार ग्रुप ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया था. मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "यह आयोजन भारत की समृद्ध खेल विरासत को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी में जागरूकता लाने का बेहतरीन प्रयास है. मुझे कई साल बाद लंगड़ी खेलने का अवसर मिला, जो मेरे लिए यादगार अनुभव रहा. यह आयोजन 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' और 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज हुआ है, जो जोधपुर और राजस्थान के लिए गर्व की बात है."
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को पारंपरिक खेलों से परिचित कराने में मदद करते हैं, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हैं. उन्होंने सभी से मिलकर इस विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने की अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कार्यक्रम की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "जोधपुर में रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर के संस्कार ग्रुप द्वारा आयोजित अनूठे और रोमांचक आयोजन 'लंगड़ी एक्सप्रेस' में सम्मिलित हुई. यह आयोजन हमारे पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने का एक अद्भुत प्रयास है तथा समाज के सभी वर्गों और आयु समूहों को एक साथ जोड़ने का प्रेरणादायक उदाहरण भी है." यह भी पढ़ें : PM Modi China Visit: पीएम मोदी की यात्रा से चीन में मौजूद भारतीय खुश, कहा- एससीओ से जाएगा संदेश, अमेरिका के हिसाब से नहीं चलेगी दुनिया
उन्होंने आगे लिखा, "यह पहल भविष्य में और भी नवाचारों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी." बता दें कि कार्यक्रम में राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, विधायक अतुल भंसाली, महापौर कुंती देवड़ा, अध्यक्ष डॉ. विभा भूत, कल्पना चौहान, निशा शेखावत, तरुणा चौहान, प्रीति आहूजा, हनुमान सिंह खांगटा, सुनीता, युवा शक्ति, प्रतिभागी बालक-बालिकाएं, और रोटरी क्लब के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2025 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

