National Nutrition Week: डॉक्टर की सलाह, पारंपरिक आहार से दूर करें 'हिडन हंगर' और 'मालन्यूट्रिशन'
भारत में मनाए जा रहे 'राष्ट्रीय पोषण सप्ताह' के अवसर पर, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है. इस अवसर पर नोएडा के सीएचसी भंगेल में सीनियर मेडिकल ऑफिसर एवं गायनेकोलॉजिस्ट (सर्जन) डॉ. मीरा पाठक ने भारतीय आहार और जीवनशैली के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि पारंपरिक भारतीय भोजन, जैसे रोटी, सब्जी, दाल, चावल, रायता, छाछ और मौसमी फल, न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर हैं.