International Women's Day 2023: देश में 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया की शिकार
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जब पूरी दुनिया महिला को लेकर सजग है. उनके स्वास्थ्य, उनके विकास को लेकर चर्चा कर रही है. उस समय भी देश में 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार देश में 57 प्रतिशत महिलाओं, 15 से 49 वर्ष के बीच एनीमिक (रक्त हीनता से पीड़ित) होने का अनुमान है.