Delhi Double Murder: होली पर दिल्ली में सरेआम चाकूबाजी, 2 लड़कों की मौत, बीच बचाव करने वाले भी हुए घायल
नई दिल्ली, 8 मार्च: दिल्ली के बाहरी इलाके मुंडका में बुधवार को हुए झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. मृतकों की पहचान सोनू और नवीन के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, मुंडका स्थित फ्रेंड्स एन्क्लेव गली नंबर-7 में मारपीट, चाकूबाजी व एक व्यक्ति की मौत के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में तीन कॉल आईं - दोपहर 1.36 बजे, 1.42 बजे और 1.47 बजे.
पुलिस उपायुक्त, बाहरी, हरेंद्र के. सिंह ने कहा, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि झगड़ा गली नंबर-14 में रहने वाले सोनू और अभिषेक के बीच था. अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू और बीच-बचाव करने वालों को भी चाकू मारा और मारपीट की. इसके बाद अभिषेक को दबोच लिया और चाकू मार दिया. MP Shocker: रतलाम में नवदंपत्ति सहित 4 लोगों की डूबने से मौत
उन्होंने कहा, ये लोग मुंडका इलाके में एक नमकीन कारखाने में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे. हमले का प्रारंभिक कारण निर्णायक रूप से स्थापित नहीं किया गया है.
अधिकारी के मुताबिक, कुल सात घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां सोनू और नवीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अभिषेक और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि अन्य तीन की हालत स्थिर है और नजदीकी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.डीसीपी ने कहा, अपराध और एफएसएल टीमों को मौके पर बुलाया गया. मामला दर्ज कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2023 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

