G20 Summit: जी20 के प्रतिनिधि तीन दिवसीय यात्रा के बाद दिल्ली के लिए रवाना
कश्मीर की तीन दिवसीय यात्रा के बाद जी20 प्रतिनिधि गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं. अधिकारियों ने कहा, जी20 के सभी प्रतिनिधि कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे के सफल समापन के बाद श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए सुबह करीब 10.20 बजे एक चार्टर्ड फ्लाइट से रवाना हुए.