NDA Meeting: कांग्रेस का तंज, कहा- 26 विपक्षी पार्टियों के एक साथ आने से BJP की बेचैनी बढ़ी, एनडीए में जान फूंकने के लिए करने जा रही है बैठक
खड़गे ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए पूछा, "प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में कहा था कि 'मैं अकेले ही पूरे विपक्ष के लिए काफी हूं, एक अकेला सब पर भारी' फिर वह 30 से अधिक पार्टियों को एक साथ क्यों ला रहे हैं? ये 30 पार्टियां कौन हैं, उनके नाम क्या हैं, क्या वे सभी चुनाव आयोग के साथ पंजीकृत हैं?