Assam Flood: असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, करीब एक लाख लोग हुए प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति पिछले कुछ दिनों में और खराब हो गई है। मानसून की पहली बाढ़ से लगभग एक लाख लोग प्रभावित हुए हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, बिश्वनाथ, चिरांग, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नागांव, शिवसागर, सोनितपुर और तामुलपुर जिलों में 98,840 लोग अभी भी बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं.