Ranchi Gang Rape: रांची में लेट नाइट पार्टी से लौट रही लड़की से गैंगरेप, 48 घंटे में दूसरी वारदात, हिरासत में 10 आरोपी
रांची के डोरंडा इलाके में रविवार को लेट नाइट पार्टी के बाद घर लौट रही एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात हुई है पुलिस ने वारदात के दस आरोपियों को हिरासत में ले लिया है
रांची, 17 जुलाई: रांची के डोरंडा इलाके में रविवार को लेट नाइट पार्टी के बाद घर लौट रही एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात हुई है पुलिस ने वारदात के दस आरोपियों को हिरासत में ले लिया है 48 घंटे के भीतर शहर में इस तरह की यह दूसरी वारदात है शुक्रवार की रात भी एक बर्थडे पार्टी से लौट रही नाबालिग छात्रा से उसके ही चार दोस्तों ने रेप किया था. यह भी पढ़े: Gurugram Gang Rape Case: छात्रा के अपहरण व गैंगरेप मामले में नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
बताया गया कि लड़की अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी में गई थी रात लगभग ग्यारह बजे पार्टी खत्म होने के बाद वह लौट रही थी तो दोस्तों के अलावा कुछ अन्य युवकों ने उसे हवस का शिकार बनाया लड़की बदहवास हाल में किसी तरह घर पहुंची.
वारदात की सूचना पुलिस को सुबह छह बजे मिली तो वह तुरंत एक्शन में आई। डीएसपी राजा मित्रा और अरगोड़ा एवं पुंदाग थाना क्षेत्र की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापामारी कर अब तक दस लड़कों को हिरासत में लिया है इनमें से कुछ नाबालिग भी हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें से तीन आरोपियों की लड़की ने पहचान कर ली है.
पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है इसके पहले बीते शुक्रवार को रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ रेप की वारदात तब हुई थी, जब वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रही थी इस मामले में भी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2023 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

