Kerala Heavy Rain: उत्तर व मध्य केरल में भारी बारिश, 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी
केरल के मध्य और उत्तरी इलाकों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने राज्य के इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश की संभावना है.