Korea Open 2023: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने कोरिया ओपन में पुरुष युगल जीता खिताब
एशियाई चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने विश्व नंबर एक इंडोनेशियाई जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को रविवार को यहां तीन गेम के रोमांचक फाइनल में 17-21, 21-13, 21-14 से हराकर कोरिया ओपन में पुरुष युगल खिताब जीत लिया.