पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के स्कूल भर्ती मामले के मुख्य आरोपी सुजय कृष्ण भद्र को स्टेंट प्रत्यारोपण के बाद बाईपास सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है यह जानकारी सूत्रों ने दी.
दो अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार को गुवाहाटी में एक बुजुर्ग व्यक्ति की उस समय हत्या कर दी, जब वह मस्जिद जा रहा था यह भयावह हमला हतीगांव पुलिस स्टेशन से लगभग 100 मीटर दूर फ्रेंड्स पथ पर हुआ
संसद में गुरुवार को विपक्ष के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसदों के मुताबिक मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर अपना विरोध जताने के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है
बागलकोट में कर्नाटक प्रिंसिपल जिला और सत्र अदालत ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से बलात्कार करने वाले एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है कोर्ट ने शख्स पर 42 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
झारखंड में हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के बरसोत में अपराधी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक एटीएम उखाड़ ले गए। वे एटीएम के पास खड़ी एक पिकअप सवारी गाड़ी भी ले गए घटना बुधवार रात की है.
भारी बारिश के बीच तेलंगाना के मुलुगु जिले के जंगल में फंसे 82 पर्यटकों को गुरुवार को बचा लिया गया अधिकारियों ने यह जानकारी दी पर्यटक मुत्यम धारा झरना देखने गए थे और बुधवार को पानी के तेज बहाव से रास्ता बंद हो जाने के चलते फंस गए.
कतर एयरवेज की दोहा-नागपुर उड़ान गुरुवार तड़के यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर उतरी नागपुर में खराब मौसम के कारण उड़ान को हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया
असम पुलिस ने नशीले पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कछार जिले में 35 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त कीं और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, इसमें अगले पांच से छह दिनों में रुक-रुक कर बारिश की भविष्यवाणी की गई है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार को राजस्थान के सीकर यात्रा से पहले, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मांगों की एक सूची पेश की, और यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान उनके पूर्व निर्धारित तीन मिनट के संबोधन को पीएमओ द्वारा हटा दिया गया है
अमरनाथ यात्रा के 26वें दिन 11,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए, जबकि 3,111 भक्तों का एक और जत्था गुरुवार को जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ.
आठवीं भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा नीति वार्ता (डीपीटी) ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में आयोजित की गई, जिसके दौरान दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की और संबंधों को और मजबूत और गहरा करने के लिए नई पहल की खोज की
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रहे फारूख हसन की बहन की शादी में शामिल होने सरधना पहुंचे
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की बैठक में बुधवार को ड्रामा सामने आया, जब भाजपा नेता कुलजीत सिंह चहल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके परिणामस्वरूप चहल को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा.
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को तीन दशक बाद श्रीनगर में गुरु बाजार से डलगेट तक पारंपरिक मार्ग पर आठवीं मुहर्रम जुलूस की अनुमति देकर शिया समुदाय की मांग पूरी की
चेन्नई की एक अदालत ने बुधवार को जेल में बंद तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी मंत्री सुनवाई के लिए वर्चुअल तौर पर उपस्थित हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत उनके तीसरे कार्यकाल में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा
मणिपुर में विपक्षी कांग्रेस ने बुधवार को राज्यपाल अनुसुइया उइके से मौजूदा जातीय हिंसा मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्य विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया
पीएम मोदी गुरुवार से राजस्थान और गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. मोदी राजस्थान के सीकर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
गैर-आदिवासी मैतेई और आदिवासी कुकी समुदाय के लोगों के बीच जातीय संघर्ष में विभिन्न समुदायों के 160 से अधिक लोग मारे गए, 600 से अधिक घायल हो गए और संपत्तियों और घरों का बड़े पैमाने पर विनाश हुआ है.