देश

Amarnath Yatra 2023: 26वें दिन 11 हजार से अधिक लोगों ने की अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा के 26वें दिन 11,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए, जबकि 3,111 भक्तों का एक और जत्था गुरुवार को जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ.

Amarnath Yatra 2023: 26वें दिन 11 हजार से अधिक लोगों ने की अमरनाथ यात्रा
Photo Credits: Twitter

श्रीनगर, 27 जुलाई:अमरनाथ यात्रा के 26वें दिन 11,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए, जबकि 3,111 भक्तों का एक और जत्था गुरुवार को जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ. यह भी पढ़े: Amarnath Yatra 2023: 11 दिन में 1.37 लाख लोगों ने पूरी की अमरनाथ यात्रा

अधिकारियों ने कहा, ''जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से सुरक्षा काफिले में घाटी के लिए रवाना हुए 3,111 यात्रियों में से 2,303 पुरुष, 750 महिलाएं, 11 बच्चे और 47 साधु हैं बालटाल और पहलगाम के दो मार्गों पर भारी बारिश के बावजूद तीर्थयात्रा सुरक्षित रूप से जारी है.

अधिकारियों ने कहा कि लगातार बारिश के कारण पवित्र गुफा की ओर जाने वाले रास्ते पर केलनार में एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने तुरंत इसकी मरम्मत की और इसे बहाल कर दिया.

पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में 3-4 दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग दर्शन के बाद उसी दिन बेस कैंप लौट आते हैं दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं इस वर्ष की 62 दिवसीय लंबी अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई, जो 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा उत्सव के साथ समाप्त होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).