Operation 'White Ball: टी20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ सिर्फ 3 ही मैच जीता पाकिस्तान
भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का खिताबी मैच खेला जाना है. पाकिस्तान के खिलाफ इस फॉर्मेट में भारत का पलड़ा बेहद मजबूत है. आइए, इसे विस्तार से जानते हैं. भारत और पाकिस्तान की टीमें साल 2007 से अब तक कुल 15 टी20 मैच खेली हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 11 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि पाकिस्तान ने 3 मैच जीते. इसके अलावा, एक टाई मुकाबला भी भारत के पक्ष में रहा.