Mann Ki Baat 126th Episode: 'मन की बात' के 126वें एपिसोड को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 126वें एपिसोड को संबोधित करेंगे. यह प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन और विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से देश भर के नागरिकों तक पहुंचेगा, जिसमें आकाशवाणी समाचार वेबसाइट, न्यूजऑनएयर मोबाइल ऐप और आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनल शामिल हैं.