Israel Hamas War: हमास के हमले में मरने वाले इजरायलियों की संख्या 1,400 से संशोधित कर 1,200 बताई गई
इजरायली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लियोर हयात के अनुसार, 7 अक्टूबर को गाजा की सीमा से लगे दक्षिणी इजरायली समुदायों और सैन्य स्थलों पर हमास के हमले में मरने वाले इजरायलियों की संख्या लगभग 1,400 से घटाकर लगभग 1,200 कर दी गई है.