Delhi Air Pollution: दिल्ली का वायु प्रदूषण अब भी 'गंभीर',एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंचा
दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है और गुरुवार सुबह कई स्थानों पर एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच गया. सीपीसीबी के अनुसार, आनंद विहार स्टेशन 500 पर पीएम 2.5 और 459 पर पीएम 10 के साथ 'गंभीर' श्रेणी में था, जबकि कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) 85 पर और एनओ2 57 पर था, दोनों 'संतोषजनक' स्तर पर थे.