देश

UP Shocker: यूपी के शामली में किशोरी ने छेड़छाड़ से आहत होकर जहर खाया, मौत

उत्तर प्रदेश के शामली जिले थाना झिंझाना अंतर्गत में 6 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किया गया, जिससे आहत होकर लड़की ने जहर पीकर खुद को खत्‍म कर लिया.

UP Shocker: यूपी के शामली में किशोरी ने छेड़छाड़ से आहत होकर जहर खाया, मौत
Poison (Photo Credits: Twitter)

शामली 15 नवंबर : उत्तर प्रदेश के शामली जिले थाना झिंझाना अंतर्गत में 6 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किया गया, जिससे आहत होकर लड़की ने जहर पीकर खुद को खत्‍म कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक उनके ही पड़ोस का रहने वाला है, जो उनकी बेटी पर अदालत में लंबित मामले को वापस लेने के लिए दबाव डाल रहा था. इसे लेकर वह आए दिन किशोरी के साथ छेडख़ानी करता और युवक पीड़िता को काफी परेशान कर रहा था, जिसका किशोरी ने कई बार विरोध किया, लेकिन आरोपी युवक नहीं माना, जिससे तंग आकर मंगलवार को जहर खा लिया. उसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महिला डॉक्टर से बलात्कार करने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति गिरफ्तार, ब्लैकमेल करने का भी मामला दर्ज

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के जिजोला गांव की है, जहां 16 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि साल 2022 में पुलिस ने आरोपी तालिब को पीड़िता के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उसे अदालत से जमानत मिल गई थी.

एएसपी ने कहा, शिकायत के आधार पर आरोपी तालिब के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की आत्महत्या करने के लिए उकसाने, छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम की उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. आगे जांच की जा रही है. उन्‍होंने कहा कि पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).