देश

Bihar: नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते पाकिस्तानी महिला ब बच्चा पकड़े गए

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 41वीं बटालियन ने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर रही एक महिला और एक बच्चे को पकड़ा है. दोनों मां और बेटे बताए जा रहे हैं.

Bihar: नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करते पाकिस्तानी महिला ब बच्चा पकड़े गए
Indian Army | PTI

किशनगंज, 16 नवंबर : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 41वीं बटालियन ने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर रही एक महिला और एक बच्चे को पकड़ा है. दोनों मां और बेटे बताए जा रहे हैं. बुधवार देर शाम दोनों किशनगंज की बॉर्डर से संदिग्ध तरीके से घुसने की कोशिश कर रहे थे. एसएसबी के जवानों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

दोनों पाकिस्तानी नागरिकों में महिला ने अपनी पहचान शाइस्ता हनीफ (62) पति-मोहम्मद हनीफ और बच्चे की पहचान आर्यन (11) पिता- मोहम्मद हनीफ के रूप में हुई है. दोनों गहनमार स्ट्रीट, सराफा बाजार, करांची, पाकिस्तान के रहने वाले बता रहे हैं. यह भी पढ़ें : Uttarkashi Tunnel Accident: अमेरिकी सांसद थानेदार ने यूएसएआईडी से बचाव अभियान में मदद करने का आग्रह किया

सूत्रों का कहना है कि गलगलिया थाना क्षेत्र से सटे भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन के जवानों ने पानी टंकी बीओपी के बीआईटी सुरक्षाकर्मियों ने नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश करते दोनों को पकड़ा है. दोनों ने अब तक भारत आने का कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके. एसएसबी अब आगे की कारवाई में जुटी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).