देश

Sachin-Seema Haider's Marriage: सचिन-सीमा हैदर की शादी कराने वाले पंडित की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने भेजा नोटिस

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की ओर से दायर याचिका पर जिला न्यायालय की फैमिली कोर्ट ने सीमा हैदर व सचिन मीणा के वकील एपी सिंह और शादी करने वाले पंडित को समन जारी किया है.

Sachin-Seema Haider's Marriage: सचिन-सीमा हैदर की शादी कराने वाले पंडित की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने भेजा नोटिस
Seema Haider

ग्रेटर नोएडा, 16 अप्रैल : पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की ओर से दायर याचिका पर जिला न्यायालय की फैमिली कोर्ट ने सीमा हैदर व सचिन मीणा के वकील एपी सिंह और शादी करने वाले पंडित को समन जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी.

सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक की ओर से मामले में याचिका दायर की गई है. मोमिन ने बताया कि सीमा और सचिन मीणा की हाल में ही मैरिज एनिवर्सरी मनाई गई है, इसको उन्होंने अदालत में चुनौती दी है. इस कार्यक्रम में जो लोग शामिल हुए, उनको भी पक्षकार बनाया गया है. अदालत में दोनों की शादी के अलावा बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया, धर्म परिवर्तन आदि को भी चुनौती दी गई है. यह भी पढ़ें : MPBSE 10th, 12th Result 2024: इंतजार की घडी ख़त्म! जल्द जारी होंगे एमपी बोर्ड के नतीजे, mpresults.nic.in पर ऐसे करें परिणाम चेक

वकील मोमिन मलिक के मुताबिक सीमा को अदालत में यह साबित करना होगा कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कब किया. इसके अलावा नाबालिग बच्चों का धर्म इस प्रकार बदला नहीं जा सकता. जिन लोगों को समन जारी किया है, उन्हें सुनवाई की तारीख को अदालत में हाजिर होना होगा. तीन जुलाई 2023 को हरियाणा के बल्लभगढ़ में सीमा हैदर को गिरफ्तार कर लिया गया था. वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).