झारखंड में फिलहाल उदासीन है 'इंडिया', अपने मोर्चे पर अकेले डटे हैं हेमंत सोरेन
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की जीत पर झारखंड के सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से पत्रकारों ने जब प्रतिक्रिया मांगी तो उनका जवाब थोड़ा चौंकाने वाला था. उन्होंने कहा, “चुनावों में जो जैसी मेहनत करेगा, वैसे ही परिणाम आएंगे.… इन नतीजों का क्या असर पड़ेगा, यह तो आने वाले समय बताएगा.