Jharkhand Shocker: झारखंड के धनबाद में इंसानियत शर्मसार, 14 वर्षीय नेत्रहीन किशोरी से गैंगरेप, स्टेशन पर जबरन मंगवाई जा रही थी भीख
धनबाद के बरवाअड्डा में एक नेत्रहीन किशोरी से गैंगरेप की वारदात हुई है। किशोरी को एक महिला तीन दिन पहले वाराणसी से धनबाद लेकर आई थी और उससे यहां रेलवे स्टेशन पर भीख मंगवाती थी.
धनबाद, 9 दिसंबर : धनबाद के बरवाअड्डा में एक नेत्रहीन किशोरी से गैंगरेप की वारदात हुई है. किशोरी को एक महिला तीन दिन पहले वाराणसी से धनबाद लेकर आई थी और उससे यहां रेलवे स्टेशन पर भीख मंगवाती थी. किशोरी की उम्र लगभग 14 वर्ष है. वारदात की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने पीड़िता को धनबाद रेलवे स्टेशन से बरामद कर जिले की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया है.
किशोरी ने सीडब्ल्यूसी की महिला सदस्यों को बताया है कि उसके साथ कई लोगों ने रेप किया है. उसने बताया कि वह बनारस की रहने वाली है, लेकिन उसे अपने माता-पिता के बारे में नहीं पता. संभवतः नेत्रहीन होने के कारण बचपन में ही परिजनों ने उसे ठुकरा दिया था. वह बनारस में एक महिला के साथ रहती थी. यह भी पढ़े: वंचित महिला अभ्यर्थी ने सिर मुंडवाकर किया विरोध प्रदर्शन
तीन दिन पहले उसे दूसरी महिला के हवाले कर दिया गया, जो उसे अपने साथ लेकर धनबाद आ गई और यहां स्टेशन पर भीख मांगने के काम में लगा दिया. किशोरी ने बताया कि वह 100 फीसदी नेत्रहीन नहीं है और आंशिक रूप से उसे दिखता है. पुलिस यह पता लगा रही है कि उसे धनबाद लेकर आने वाली महिला कौन है? गैंग रेप के आरोपियों की भी तलाश चल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

