बेहद खतरनाक हालात में पत्रकारिता कर रहे हैं ना जाने कितने मुकेश
छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर के कथित हत्यारे को गिरफ्तार तो कर लिया गया है, लेकिन उनकी हत्या ने यह दिखाया कि भारत के अंदरूनी इलाकों में पत्रकार किस तरह के जोखिम के बीच अपना काम कर रहे हैं.