देश की खबरें | अतीक की हत्या पर पर्दा डालने के लिए विपक्ष पर उल्टा आरोप लगा रहे : सपा सांसद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संभल लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''अरे भाई, इससे ज्यादा केस क्लियर क्या होगा, सारी दुनिया जानती है, सारा हिंदुस्तान जानता है, खुद यह लोग भी जानते हैं, सारा विपक्ष भी जानता है, हत्या कैसे हुई, किसने कराई, न्यायिक हिरासत में थे दोनों, इनकी जिम्मेदारी थी, बगैर इनकी मंशा के थोड़े ही ना हुआ है, यह तो इस पर पर्दा डालने के लिए उल्टा इल्जाम विपक्ष पर डाल रहे हैं।''