देश की खबरें | विपक्ष ने तुष्टीकरण किया और हमने सशक्तिकरण : योगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व में राज्य में सत्तारूढ़ रही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर समाज को जाति के आधार पर बांटने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि ये दल तुष्टीकरण करते रहे, जबकि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने समाज के सभी वर्गों का सशक्तिकरण किया है।