GT vs LSG, IPL 2023 Match 51: गुजरात टाइटंस के उप कप्तान राशिद खान का बड़ा बयान, कहा- हम 180-190 रन का बचाव करने की मानसिकता के साथ उतरे थे
राशिद ने रविवार को मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह हमारे लिए शानदार जीत है लेकिन आप टी20 में कुछ कह नहीं सकते, टी20 में कभी -कभी 230-240 का स्कोर भी कम पड़ जाता है. आपको शत प्रतिशत प्रयास करने के लिए पूर्ण रूप से एकाग्र होना चाहिए और गेंदबाजी के लिए आते हुए हमने इसी पर चर्चा की.’’